नई दिल्ली: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। चंद्रमा आज मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है और गुरु के साथ मिलकर शुभ योग बना रहा है। साथ ही, बुध और शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जिससे मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि
आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई विवाद चल रहा था तो उसका समाधान संभव है।
वृषभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह दिन शुभ है। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि
आज का दिन व्यवसाय में उन्नति देने वाला है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि
व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। अपनी चतुराई और अनुभव का उपयोग करेंगे तो अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दूसरों की बातों से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें।
सिंह राशि
आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। बिलों का भुगतान करना पड़ सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकता है।
तुला राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, खर्च अधिक हो सकता है। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहें। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचें।
धनु राशि
शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि
कार्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सहकर्मी और विरोधी आपकी कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और अधिक मेहनत करनी होगी। सामाजिक समारोह में भाग लेंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नती हो सकती है। किसी महिला सहयोगी से लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
मीन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। दिनभर छोटे-मोटे लाभ के योग बनेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: ‘वनतारा’ में PM मोदी के 15 दिलचस्प तस्वीरें, डॉल्फिन के साथ बिताए दिन