नई दिल्ली: 25 फरवरी का दिन मेष, वृषभ और कन्या समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र में संचार करेगा। इसके प्रभाव से गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग का निर्माण होगा, साथ ही सुनफा योग भी बनेगा। आइए जानते हैं कि इस ग्रह संयोग के चलते मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आप अपनी योजनाओं को सही दिशा में ले जा पाएंगे। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है।
आज आपको धन और सुख में वृद्धि का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी।
आज का दिन व्यस्तता और उलझन से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। विरोधियों से सतर्क रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज कोई उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा।
व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्ययोजनाओं में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
कारोबार में लाभ होगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। विरोधी आपकी तरक्की से ईर्ष्या करेंगे। भाई से विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शाम को लाभ मिल सकता है।
आज कार्यों में सतर्कता बरतें। कोई ऐसा कार्य हाथ में आ सकता है जो मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पिता से लाभ मिलेगा और उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। संतान से सुख मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से कोई बड़ा निर्णय लें, जिससे लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विवादों से बचें और पारिवारिक फैसलों में जीवनसाथी से विचार-विमर्श करें। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है।
आज का दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। शाम को थकान और सिरदर्द हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। व्यापार में लाभदायक डील मिल सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पर भी जल्दी भरोसा न करें। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, सास संग पहुंची कैटरीना कैफ