Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: कर्क, सिंह, तुला राशि के जातकों की किस्मत देगी साथ, बन रहा राजयोग

आज का राशिफल: कर्क, सिंह, तुला राशि के जातकों की किस्मत देगी साथ, बन रहा राजयोग

आज चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित होकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गुजर रहा है, जिससे दुरुधरा योग और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। आज आपको अपनी आवाज़ में मधुरता लाने की जरूरत होगी, जिससे व्यापार में लाभ मिलेगा।

1 february 2025 horoscope
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2025 08:05:44 IST

नई दिल्ली: आज चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित होकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गुजर रहा है, जिससे दुरुधरा योग और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव कर्क, सिंह और तुला राशि सहित कई राशियों पर सकारात्मक रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।

मेष

आज आपको अपनी आवाज़ में मधुरता लाने की जरूरत होगी, जिससे व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

​मेष राशि

वृषभ

आज का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की से खुशी मिलेगी और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मुनाफा होगा।

मिथुन

आज कार्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। सेहत का ध्यान रखें और यात्रा में सावधानी बरतें। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क

अचानक धन प्राप्ति के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम का समय उत्साह के साथ बीतेगा।

​कर्क राशि

सिंह

आज आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन शुभ है। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा।

कन्या

आज का दिन शुभ रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में साझेदारी फायदेमंद रहेगी। धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

तुला

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताएंगे।

​तुला राशि

वृश्चिक

निवेश में सतर्कता बरतें। परिवार से सरप्राइज मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।

धनु

विरोधियों से सतर्क रहें। शिक्षा और शोध क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर

परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। व्यापार और नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं।

​मकर राशि

कुंभ

निजी जीवन में तनाव हो सकता है। कुछ अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा।

मीन

संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन समाधान भी मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

ये भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा फरवरी में कब है? जानें शुभ मुहूर्त, सही डेट और इस दिन का महत्व

Tags