नई दिल्ली: आज 2 मार्च का राशिफल दर्शाता है कि चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस दौरान त्रिग्रह योग का निर्माण होगा, साथ ही बुध और शुक्र की युति से कलानिधि योग बनेगा। इसका सबसे अधिक लाभ मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उधार लेने से बचें, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है।
आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।
आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। किसी नए निवेश को गुप्त रखना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन किसी को खुश करने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता की खुशी के लिए कोई योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। साझेदारी में काम करने से पहले सोच-विचार करें। संतान के भविष्य को लेकर चिंतन करेंगे।
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मौसम परिवर्तन से दिक्कत हो सकती है। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। जमीन संबंधी निवेश लाभकारी रहेगा।
आज किसी करीबी से मुलाकात संभव है। कार्यों में तेजी आएगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। साझेदारी में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी।
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा।
व्यवहार कुशलता और मधुर वाणी से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। वस्त्र और किराना व्यापारियों की आमदनी बढ़ेगी। विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। भाईयों से सहयोग मिलेगा।
समस्याओं का समाधान होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में दबाव में आकर निर्णय लेने से बचें।
लंबित कार्यों के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन भाइयों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बेटी जवान हो रही थी, राजनेता घर पर आते थे… सुनीता आहूजा ने गोविंदा से अलग होने को लेकर तोड़ी चुप्पी