Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: लक्ष्मी-नारायण योग के कारण मीन राशि समेत इन राशियों के जातकों को होगा लाभ

आज का राशिफल: लक्ष्मी-नारायण योग के कारण मीन राशि समेत इन राशियों के जातकों को होगा लाभ

आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिससे दुरुधार सहित कई शुभ योग बन रहे हैं। वहीं शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। इसलिए आज नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

Horoscope march 3, Aaj ka Rashifal
inkhbar News
  • Last Updated: March 3, 2025 07:44:52 IST

नई दिल्ली: आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिससे दुरुधार सहित कई शुभ योग बन रहे हैं। वहीं शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपके घरेलू जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे  हालांकि पारिवारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा, लेकिन निवेश में सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मिलते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेम जीवन में साथी की सहायता करनी होगी।

मिथुन राशि

आज आपको लाभ और उपहार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए एकाग्रता बनाए रखनी होगी। किसी कार्य की सफलता से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और सहयोग मिलेगा। नौकरी में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। अधिकारियों से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। दूसरों की सहायता करने में आगे रहेंगे, जिससे धन और समय दोनों व्यय हो सकते हैं। साझेदारी में लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। शासन और सत्ता से सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि

परिवार में कोई निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार करें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुखद रहेगी। बैंकिंग और अकाउंट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन नए व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। बैंक लोन में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि

नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार विस्तार के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें: प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया ठोस कदम, इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल