Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: वसुमति योग का तुला से लेकर मेष राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

आज का राशिफल: वसुमति योग का तुला से लेकर मेष राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

चंद्रमा का संचार कर्क से सिंह राशि में होगा और यह आश्लेषा नक्षत्र से गुजरते हुए वसुमति योग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही सूर्य वेशी योग भी बन रहा है. इस कारण आज का दिन धन और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। वरिष्ठों और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संबंधियों से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Todays Horoscope 11 march
inkhbar News
  • Last Updated: March 11, 2025 08:28:27 IST

नई दिल्ली: आज का दिन मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार कर्क से सिंह राशि में होगा और यह आश्लेषा नक्षत्र से गुजरते हुए वसुमति योग का निर्माण करेगा। इसके साथ ही सूर्य वेशी योग भी बन रहा है, जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, क्या कहता है आपका भाग्य।

मेष (Aries)

आज का दिन करियर और व्यवसाय में उन्नति लेकर आएगा। जो लोग नई नौकरी या करियर में बदलाव चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि कोई आपका अनुचित लाभ न उठा सके। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं।

वृषभ (Taurus)

ग्रहों की दिशा से आज सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार में तालमेल बढ़ेगा और आर्थिक रूप से भी यह दिन लाभकारी रहेगा। हालांकि धन संबंधी मामलों में किसी पर अधिक भरोसा न करें। करियर में आपकी प्रतिभा और मेहनत से आपको पहचान मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते है.

मिथुन (Gemini)

करियर और व्यवसाय के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के व्यवहार से तनाव हो सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जाने का अवसर मिल सकता है।

कर्क (Cancer)

आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। शनि और चंद्रमा के षडाष्टक योग के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह (Leo)

कार्यस्थल पर आज कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और संयम से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

कन्या (Virgo)

आज का दिन व्यावसायिक लाभ का रहेगा। छात्र भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से संतोष मिलेगा। साझेदारी में किए गए व्यवसाय से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

तुला (Libra)

आपका दिन रोमांटिक और शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दूसरों पर छोड़ना उचित नहीं रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन धन और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। वरिष्ठों और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संबंधियों से सुखद समाचार मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। वाहन या घर से जुड़ा खर्च हो सकता है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय में कोई नई डील फाइनल करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मकर (Capricorn)

आज आपके सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में किसी विवाद का समाधान होगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता दूर होगी। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है. धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

कुंभ (Aquarius)

वेशी योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। हालांकि शाम का समय खर्चीला हो सकता है।

मीन (Pisces)

आज का दिन सफलताओं से भरा रहेगा। व्यापार में यात्रा लाभदायक साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को महिला मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: कांगों में बड़ा हादसा: फुटबाल खिलाड़ियों से भरी नाव पलटी, 25 की मौत, मैच खेलकर लौट रहे थे