Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: किसका चमकेगा सितारा? सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानिए 24 अप्रैल का राशिफल

आज का राशिफल: किसका चमकेगा सितारा? सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानिए 24 अप्रैल का राशिफल

ग्रह - नक्षत्रों की चल से राशिफल का आकलन किया जाता है। मेष राशि में सूर्य, वृषभ में गुरु, मंगल कर्क राशि में, केतु कन्या राशि में,चंद्रमा कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में गोचर चल रहे हैं.

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • Last Updated: April 24, 2025 09:18:46 IST

आज, 24 अप्रैल 2025 को वरुथिनी एकादशी के अवसर पर ग्रह – नक्षत्रों की विशेष स्तिथि से कुछ राशियों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है , जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

24 अप्रैल 2025 राशिफल

मेष राशि

मेष राशि में आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधर, प्रेम , संतान का साथ होगा। सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ेंगे, कमाई बढ़ने से होंगे प्रसन्न। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। सूर्य को जाल दे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ग्रहों की स्तिथि अनुकूल है। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। प्रभावषाली व्यक्ति से मुलाकात संभव, जो करियर में लबदायक होगी।हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

मथुन राशि के लिए मिश्रित प्रभावों का दिन। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में विवाद से बचें। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरपूर दिन। थोड़ा ध्यान देकर के चलें। परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के आनंददायक दिन गुजारेंगे। जिम्मेदारी लेकर कार्य करें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। पति-पत्नी का के रिश्ते अच्छे होंगे। साथ होगा। बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि में व्यावहारिक मामलों और दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान क्रेंद्रित करें। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी लेकिन विघ्न बाधा के साथ संपन्न भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि

तुला राशि में पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। कार्य में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सही रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए नए अवसरों की प्राप्ति संभव। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन थोड़ा तनाव के साथ। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नई योजनाओं की शुरुवात के लिए अनुकूल समय। व्यापारिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

मकर राशि में कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। अपनों का साथ रहेगा। नए प्रोजेक्ट में सफलता संभव। निवेश वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए भावनात्मक जागरूकता में वृद्धि होगी। संबंधो में सुधर संभव। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। नई योजनाओं की शुरुवात के लिए अनुकूल समय। मन परेशान रहेगा। बच्चों से दूरी, प्रेम में दूरी। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

Also Read:

23 अप्रैल 2025 का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क?