Top 5 Lucky Zodiac Sign,16 June 2025 : 16 जून, सोमवार का दिन पंचांग के अनुसार खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई शुभ ग्रह योगों का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को चंद्रमा मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, वहीं मिथुन राशि में बुध पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य और बुध की युति से ‘बुधादित्य योग’ बनेगा, जबकि गुरु और सूर्य की युति से ‘गुरु आदित्य योग’ का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। साथ ही, धनिष्ठा नक्षत्र में ‘रवि योग’ का विशेष संयोग बनेगा, जिससे दिन की शुभता कई गुना बढ़ जाएगी।
यह दिन भगवान शिव को समर्पित होने के कारण आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत फलदायी है। ग्रह योगों के इस मेल से विशेष रूप से मेष, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को जबरदस्त आर्थिक और पारिवारिक लाभ होने के संकेत हैं। जानिए इन राशियों के लिए कल का दिन क्या खास लेकर आएगा।
बीवी के घूंघट करने के पीछे क्या थी वजह? ‘खान सर’ ने खोला बड़ा राज, जान चौंक जाएंगे आप
मेष राशि वालों के लिए 16 जून का दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य अप्रत्याशित रूप से आपका साथ देगा। यदि आप सरकारी सेवा या प्रशासन से जुड़े हैं, तो आपको लाभ के विशेष अवसर मिल सकते हैं। कारोबार से जुड़े जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक संपर्कों का माध्यम बनेगी। पारिवारिक सहयोग, विशेषकर पिता और बड़े-बुजुर्गों से मिलने वाला समर्थन, आपको मानसिक बल देगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आ सकता है और रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि के लिए 16 जून अतिरिक्त आय के नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है। कारोबारी वर्ग के लिए यह दिन खास है क्योंकि कोई बड़ी डील फायदे का सौदा बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण जैसी खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों में भी भागीदारी संभव है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायी रहेगा और उन्हें नई उम्मीदें मिलेंगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन उम्मीदों से बढ़कर साबित होगा। आपकी बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में विस्तार और साझेदारी के फैसले विशेष लाभदायक रहेंगे। यदि आप किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो आज राहत मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य की भावना बढ़ेगी और आर्थिक रूप से जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में बाहर जाने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते को मजबूती मिलेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए 16 जून आर्थिक रूप से सौभाग्यशाली दिन हो सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है, विशेषकर रियल एस्टेट और वाहन से संबंधित कार्यों में। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता से भरपूर रहेगा। पारिवारिक सहयोग, खासकर मां और मातृ पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि के लिए सोमवार का दिन बहुत शुभ साबित होगा। योजनाएं अनुकूल रूप से आगे बढ़ेंगी और आत्मविश्वास में इजाफा होगा। संचित धन में वृद्धि संभव है और निवेश के लिए उत्तम समय रहेगा। होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग या टीचिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यदि जीवनसाथी से कोई मतभेद था तो वह सुलझेगा और रिश्ते में फिर से मिठास आएगी।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।