Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • 100 साल बाद कल फिर आ रहा वो खास समय! ये 4 ग्रह मिलकर करेंगे इतना बड़ा कारनामा, एक ही रात में इन 3 राशियों का भर जाएगा बैंक बैलेंस!

100 साल बाद कल फिर आ रहा वो खास समय! ये 4 ग्रह मिलकर करेंगे इतना बड़ा कारनामा, एक ही रात में इन 3 राशियों का भर जाएगा बैंक बैलेंस!

TriAditya Yog In Mithun Rashi : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल इंसानी जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया की दशा-दिशा को भी प्रभावित करती है।

TriAditya Yog In Mithun Rashi
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 15:54:47 IST

TriAditya Yog In Mithun Rashi : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल इंसानी जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया की दशा-दिशा को भी प्रभावित करती है। ऐसा ही एक विशेष संयोग इन दिनों बनने जा रहा है, जिसे ‘त्रिआदित्य राजयोग’ कहा जा रहा है। यह राजयोग मिथुन राशि में बन रहा है, जहां सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है। यह योग एक सप्ताह के भीतर तीन अलग-अलग आदित्य योगों के बनने से बन रहा है।

3 राशियों को होगा फायदा

सबसे पहले, 22 जून तक सूर्य और बुध के मिलने से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके बाद, सूर्य और गुरु की युति से गुरुआदित्य योग बनेगा। फिर 24 जून को चंद्रमा के गोचर के बाद सूर्य और चंद्रमा का शशिआदित्य योग बनेगा। इन तीनों योगों के एक साथ प्रभाव से त्रिआदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो विशेष रूप से तीन राशियों, मिथुन, धनु और मीनके लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

अब न बचेगा थायरॉइड और न गठिया- सूजन, एक या दो नहीं पूरी 1000 बिमारियों का इकलौता इलाज है ये छोटी सी चीज, इसके फायदे गिनते-गिनते जाओगे थक!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह योग सबसे अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है क्योंकि यह उनकी ही राशि में बन रहा है। इस दौरान जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धियां मिल सकती हैं और पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे लंबित कार्य पूरे होंगे। साझेदारी के व्यवसाय में जबरदस्त लाभ संभव है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग आय में वृद्धि और नए आय स्रोतों के बनने का समय हो सकता है। इस अवधि में वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग भी बन रहा है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता और ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह त्रिआदित्य योग बेहद दुर्लभ होता है और इसका असर आने वाले दिनों में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन तीन राशियों के लिए यह समय अनुकूल और सौभाग्यदायक कहा जा सकता है।

‘बहुत टॉर्चर किया है…’ सिंगर बनने के लिए ये क्या कर बैठे अरिजीत सिंह? खुद किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।