नई दिल्ली: हिंदू धर्म में कलावा बांधने का महत्व सिर्फ हाथ तक सीमित नहीं है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इसे विशेष पेड़ों पर बांधने से कई प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है। ऐसा माना जाता है कि कलावा बांधने से न केवल देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से पेड़ों पर कलावा बांधने से नौकरी, धन, और शादी जैसी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में देववृक्ष माना जाता है। इसे भगवान विष्णु का निवास स्थान भी कहा गया है। धार्मिक मान्यता है कि पीपल पर कलावा बांधकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से प्रार्थना करने पर धन-समृद्धि आती है। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार को पीपल के पेड़ पर कलावा बांधने से शनि दोष कम होता है और नौकरी में सफलता मिलती है।
बरगद का पेड़ दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अगर वैवाहिक जीवन में समस्याएं हो रही हों या शादी में देरी हो रही हो, तो बरगद के पेड़ पर कलावा बांधने से इन समस्याओं का समाधान होता है। गुरुवार को हल्दी में रंगे हुए कलावे को बरगद के पेड़ पर बांधने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
जिस घर में शमी का पौधा होता है, वहां शनिदेव और शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है। शनिवार के दिन शमी के पौधे पर कलावा बांधने से शनि महाराज और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली से राहु-केतु और शनि के दोष दूर होते हैं। शमी के पौधे पर कलावा बांधने से तरक्की की राह खुलती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
तुलसी के पौधे में लाल रंग का कलावा बांधने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है। इसके लिए तुलसी के पौधे के निचले हिस्से में लाल रंग का कलावा बांधें। तुलसी के पौधे पर कलावा बांधने से ग्रह दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
केला का पेड़ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर पीला कलावा बांधकर पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही यह धन वृद्धि और व्यापार में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
कलावा हमेशा शुद्ध और साफ मन से बांधना चाहिए। कलावा बांधते समय मन में अपनी इच्छाओं को लेकर प्रार्थना करें। हर पेड़ पर कलावा बांधने का समय और दिन अलग-अलग होता है, इसे ध्यान में रखना चाहिए। पूजा के दौरान पेड़ पर जल चढ़ाना और दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह मान्यता है कि पेड़ों पर कलावा बांधने से ग्रह दोष शांत होते हैं और देवताओं की कृपा होती है।
Also Read…