Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Vastu Tips For Home: घर की खुशियां छीन सकते हैं ये वास्तु दोष, बढ़ते है नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

Vastu Tips For Home: घर की खुशियां छीन सकते हैं ये वास्तु दोष, बढ़ते है नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हर वस्तु का प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर चीज को रखने की एक निश्चित दिशा और नियम है। ऐसे में कई बार वास्तु के नियमों का पालन न करने या घर में गलत दिशा में […]

Vastu Tips For Home
inkhbar News
  • Last Updated: March 9, 2024 18:16:50 IST

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हर वस्तु का प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर चीज को रखने की एक निश्चित दिशा और नियम है। ऐसे में कई बार वास्तु के नियमों का पालन न करने या घर में गलत दिशा में चीजें रखने के कारण हमारे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती हैं, जिसके प्रभाव से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। दरअसल, घर में नकारात्मक ऊर्जा के कारण वास्तु दोष भी बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से वास्तु दोष घर की खुशहाली छीन लेते हैं।

जानें किन कारणों से बढ़ता है वास्तु दोष?

  • दरअसल घर, कार्यस्थल या अगर फिर किसी दुकान में अंधेरा होता है तो उन स्थानों पर वास्तु दोष लगता है। इसी लिए इन स्थानों पर ज्यादा देर तक अंधेरा नहीं रखना चाहिए। इन जगहों पर अंधकार होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • वास्तु के मुताबिक, रात के समय कभी भी सुगंधित चीजें जैसे परफ्यूम, इत्र जैसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, तेज सुंगध से नकारात्मक शक्तियां आपकी तरफ आकर्षित होती हैं।
  • ऐसा देखा जाता है कि जिस घर में हर वक्त गंदगी रहती है या रोजाना साफ-सफाई नहीं की जाती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव जल्दी पड़ता है। ऐसे घरों में वास्तु दोष जल्दी बढ़ता है। इसलिए अपने घर को और खुद को हमेशा स्वच्छ रखें।
  • कभी भी घर में बिना पूजा-पाठ के न रहें। माना जाता है कि जिस घर में पूजा-पाठ नहीं होती है उस घर में बुरी शक्तियों का डेरा होता है। इसी लिए रोजाना घर में पूजा-पाठ अवश्य करें, नियमित रूप से मंत्रों का जाप करें और दीपक प्रजवल्लित करें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती हैं।
  • याद रखें कि जब घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं तो चीज़ें सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। इस स्थिति परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो जाती हैं। ऐसे में सावधानी से काम लें।

(Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। जिसका किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं की गई है। यहां दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)