Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Vastu Tips for Plants: हरियाली है पसंद तो घर में पेड़-पौधे लगाने से पहले रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, बढ़ेगी सुख- समृद्धि

Vastu Tips for Plants: हरियाली है पसंद तो घर में पेड़-पौधे लगाने से पहले रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, बढ़ेगी सुख- समृद्धि

नई दिल्ली। यूं तो हर किसी को हरियाली अच्छी लगती है, इससे मन को सुकून मिलता है। यही वजह है कि लोग प्राकृतिक वातावरण में जाना पसंद करते हैं। यही नहींं कई लोग तो अपने घरों में लॉन के लिए खुली स्पेस भी छोड़ देते हैं। जहां वो हरे-भरे पौधे लगाना पसंद करते हैं। जो […]

Vastu Tips for Plants
inkhbar News
  • Last Updated: March 11, 2024 20:45:36 IST

नई दिल्ली। यूं तो हर किसी को हरियाली अच्छी लगती है, इससे मन को सुकून मिलता है। यही वजह है कि लोग प्राकृतिक वातावरण में जाना पसंद करते हैं। यही नहींं कई लोग तो अपने घरों में लॉन के लिए खुली स्पेस भी छोड़ देते हैं। जहां वो हरे-भरे पौधे लगाना पसंद करते हैं। जो दिखने में तो सुंदर लगते ही हैं साथ ही मन को शांति का अहसास कराते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि पौधे लगाते समय कुछ वास्तु नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से ये पौधे घर के वास्तु दोष को दूर करने के साथ-साथ, घर में सुख समृद्धि को भी बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस दिशा में कौन सा पौधा लगाना चाहिए।

मनी प्लांट का पौधा ऐसा पौधा है जो बहुत ही आसानी के साथ लग जाता है। इसके पत्ते भी काफी आकर्षक होते हैं। मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर में सुख समृद्धि में बढ़ोतरी करने का कार्य भी करते हैं।

नीम का पेड़ लगाते समय भी वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नीम का वृक्ष, कई औषधि गुणों के साथ घर में शुभता लाने का कार्य करता है। इसे हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना ही शुभ माना जाता है।

वहीं अगर बात करें तुलसी के पौधे की तो इसे उत्तर-पूर्व या फिर घर का सेंटर जिसे ब्रह्म स्थान भी कहा जाता है, वहां लगाना चाहिए। इससे घर में सुख शांति और आध्यात्मिकता बढ़ती है।

इसके अलावा घर के पश्चिम में अशोक का वृक्ष लगाना शुभ माना जाता है। वैसे तो अशोक का पौधा एक बड़े वृक्ष का आकार लेता है लेकिन इसकी खूबसूरती के साथ कटिंग करते रहने से यह बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होता और ये घर का आकर्षण भी बढ़ाता है। लेकिन इसकी कटिंग करते समय ध्यान रखें कि इसकी गुड़ाई मंगलवार के दिन बिल्कुल न करें।