Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Vastu Tips: घर में अवश्य रखें ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी तरक्की और धन में होगी वृद्धि

Vastu Tips: घर में अवश्य रखें ये शुभ चीजें, जीवन में आएगी तरक्की और धन में होगी वृद्धि

नई दिल्लीः जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को अक्सर पैसों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के उपाय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। वास्तु के अनुसार घर में कुछ शुभ चीजें रखने से व्यक्ति को […]

Vastu Tips
inkhbar News
  • Last Updated: April 27, 2024 13:45:36 IST

नई दिल्लीः जीवन में कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को अक्सर पैसों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के उपाय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे। वास्तु के अनुसार घर में कुछ शुभ चीजें रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हम आपको बताएंगे कि धन वृद्धि के लिए घर में कौन सी चीजें रखनी चाहिए।

वास्तु टिप्स

1 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखने से परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह व्यक्ति को पेशेवर या व्यवसायिक रूप से सफल बनाता है। इसमें सकारात्मक ऊर्जा भी होती है

2 सनातन धर्म में भगवान गणेश विशेष पूजनीय हैं। ऐसा माना जाता है कि उनकी कृपा से व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता मिल सकती है। अगर आप अपने घर में भगवान की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी, आपके घर में सुख-शांति आएगी।

3 रामभक्त हनुमानजी को कलयुग का जाग्रत देवता माना जाता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो अपने घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं और रोजाना उनकी पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इससे गरीबी दूर होती है।

4 कुबेर को धन का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कुबेर की कृपा से व्यक्ति को जीवन में कभी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आपको घर में कुबेर की तस्वीरें रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने से आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें-

Top 10 News: आज की बड़ी खबरें, जानें देश दुनिया का पूरा अपडेट

 

 

Tags