Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Vastu Tips: किस दिन लाल रंग पहनने से मिलता है लाभ, जानें क्यों हैं ये सौभाग्य और ऊर्जा का प्रतीक

Vastu Tips: किस दिन लाल रंग पहनने से मिलता है लाभ, जानें क्यों हैं ये सौभाग्य और ऊर्जा का प्रतीक

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग न केवल हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है। इनमें लाल रंग को ऊर्जा, जोश और उत्साह का प्रतीक माना गया है।

wearing red color is beneficial
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 15:04:11 IST

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग न केवल हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है। इनमें लाल रंग को ऊर्जा, जोश और उत्साह का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाल रंग के कपड़े पहनने का सबसे शुभ दिन मंगलवार और रविवार को माना जाता है।

मंगलवार को लाल रंग क्यों पहनें?

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित है, जिसे ऊर्जा, शक्ति और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ माना गया है, जो शारीरिक और मानसिक शक्ति में वृद्धि चाहते हैं।

रविवार को लाल रंग का महत्व

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, जो जीवन शक्ति, आत्मा और प्रकाश के प्रतीक हैं। लाल रंग सूर्य का प्रिय रंग माना जाता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से मानसिक शांति, आत्मबल और जीवन में सकारात्मकता का अनुभव होता है। यह दिन उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो आत्मविश्वास और सफलता की दिशा में कार्यरत हैं।

लाल रंग के कपड़े पहनने के लाभ

1. ऊर्जा का संचार: लाल रंग से ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होती है।
2. सकारात्मकता: यह रंग नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है।
3. आकर्षण: लाल रंग पहनने से व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है।
4. मानसिक शक्ति: यह रंग मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक है।

Also Read…

मोबाइल तकिए के नीचे रखकर सोने वाले लोग हो जाएं सावधान, हो सकता है भारी नुकसान

Tags

red color