Vat Savitri Purnima 2025: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा का शुभ दिन है। आज के दिन रखा जाने वाला वट सावित्री का व्रत 2025 में 10 और 11 जून को बड़ी- धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इसी दिन सावित्री ने अपने तप और श्रद्धा से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। तभी से यह व्रत पति-पत्नी के प्रेम, निष्ठा और समर्पण का प्रतीक बन गया है।

इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

इस साल पूजा के लिए 10 जून को कई शुभ योग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त होगा 11:53 AM से 12:49 PM तक। विजय मुहूर्त होगा 02:40 PM से 03:36 PM तक। अमृत काल होगा 06:32 AM से 08:18 AM तक। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं दिनभर निराहार रहकर वट वृक्ष की पूजा करती हैं, कथा सुनती हैं और परिक्रमा करती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियम से करने पर स्त्रियों को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बस 20 दिन बाद होगा कुछ खास! 30 साल बाद इन 2 राशियों के लोगों को शनिदेव दिखाएंगे एक अलग दुनिया, सुबह उठते ही दस्तक दे देगीं खुशियां!

व्रत करने से मिलता है लाभ

महिलाएं हर साल बड़ी श्रद्धा के साथ अपने पति की लम्बी आयु के लिए इस व्रत को करती हैं। और पूजा-विधि के साथ इसको पूर्ण करती हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये व्रत करने से महिलओं को पति को न सिर्फ लम्बी आयु मिलती है बल्कि उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

एसबीआई चेक जारी कर रहे हैं? हाई वैल्यू चेक रिजेक्ट होने से बचने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातें.

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।