Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • जब श्री कृष्ण के अधर्मी पुत्र ने अपनी ही माताओं को स्नान करते देखा, भगवान ने दिया ऐसा श्राप कि शरीर हो गया खराब

जब श्री कृष्ण के अधर्मी पुत्र ने अपनी ही माताओं को स्नान करते देखा, भगवान ने दिया ऐसा श्राप कि शरीर हो गया खराब

सांब श्री कृष्ण के पुत्र थे इसलिए वे स्वभाव से बेहद आकर्षक और सुंदर थे, लेकिन महाभारत युद्ध के दौरान गांधारी से मिले श्राप के कारण श्री कृष्ण के कुल में जन्मे उनके सभी पुत्र स्वभाव से दुष्ट और अधर्मी निकले।

Shree Krishna Son
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2024 15:36:38 IST

नई दिल्ली। महाभारत से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं जो हमें जीवन की सीख देती हैं। कुछ कहानियों का सार धर्म है तो कुछ का सार अधर्म। ऐसी ही एक कहानी श्री कृष्ण और उनके पुत्र से जुड़ी है। श्री कृष्ण ने अपने ही पुत्र को एक भयंकर श्राप दिया था। श्राप था कि वह कोढ़ी हो जाएगा। तो चलिए आपको भी बताते हैं कि आखिर श्री कृष्ण ने अपने पुत्र को ऐसा भयंकर श्राप क्यों दिया था।

कृष्ण और जामवंती का पुत्र था सांब

पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री कृष्ण की 8 पत्नियां थीं। उनमें से एक जामवंती थीं जो निषादराज जामवंत की पुत्री थीं। जामवंती और श्री कृष्ण (श्री कृष्ण का जीवित प्रमाण) के पुत्र सांब थे। सांब श्री कृष्ण के पुत्र थे इसलिए वे स्वभाव से बेहद आकर्षक और सुंदर थे, लेकिन महाभारत युद्ध के दौरान गांधारी से मिले श्राप के कारण श्री कृष्ण के कुल में जन्मे उनके सभी पुत्र स्वभाव से दुष्ट और अधर्मी निकले। सांब अपने सभी भाइयों में सबसे अधर्मी थे। इसलिए श्री कृष्ण उसे हमेशा यही समझाते रहते थे कि व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

कृष्ण ने दिया श्राप

कथाओं में बताया गया है कि जब श्री कृष्ण कहीं बाहर होते थे तो साम्ब अपनी माताओं से मजाक किया करता था। कृष्ण सब जानते थे लेकिन कुछ नहीं कहते थे क्योंकि वह साम्ब को दुख नहीं पहुंचाना चाहते थे। एक दिन साम्ब ने नारद मुनि के रूप को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर दी। यह बात नारद को बहुत बुरी लगी। इसके बाद नारद ने साम्ब को सबक सिखाने की ठानी। नारद अपनी बातों में फंसाकर साम्ब को उस स्थान पर ले गए जहां उसकी सभी माताएं स्नान कर रही थीं। यह देखकर सभी ने कृष्ण से शिकायत की। पत्नियों की बात सुनकर कृष्ण बहुत क्रोधित हुए। नारद ने भी आग में घी डालते हुए कहानी को बढ़ा-चढ़ाकर सुनाया। इस पर कृष्ण ने पुत्र को कोढ़ी हो जाने का श्राप दे दिया।

Disclaimer- यह खबर पहले से मौजूद जानकारी के आधार पर है। इनखबर इसकी पुष्ठि नहीं करता।

Also Read- अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिन ने किया गिरफ्तार, थिएटर में हुआ बड़ा हादसा, जानें पूरा मामला

बेटी के साथ हुई छेड़खानी तो पिता ने किया कत्ल, भारत से कुवैत लौट वीडियो बनाकर कबूला जुर्म, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा