Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • Chaitra Navratri: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र और पूजन विधि

Chaitra Navratri: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र और पूजन विधि

Chaitra Navratri 2024: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनके सिर पर घंटे के आकार का चंद्रमा है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां चंद्रघंटा साहस और भय से मुक्ति प्रदान करती हैं। इनके दसों हाथ अस्त्र शस्त्र से […]

मां चंद्रघंटा
inkhbar News
  • Last Updated: April 11, 2024 07:43:02 IST

Chaitra Navratri 2024: आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनके सिर पर घंटे के आकार का चंद्रमा है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां चंद्रघंटा साहस और भय से मुक्ति प्रदान करती हैं। इनके दसों हाथ अस्त्र शस्त्र से सुशोभित है। इनका संबंध मंगल ग्रह से है। आइए जानते हैं इनकी पूजन विधि।

इस मन्त्र का करें पाठ

मां चंद्रघंटा की पूजा लाल वस्त्र धारण करके करें। यदि आप मां को लाल वस्त्र, रक्त चंदन और लाल चुन्दरी समर्पित करेंगे तो माता रानी प्रसन्न हो जाएंगी। मां को तांबे की वस्तु में हलवे या मेवे का भोग लगाएं। ॐ अं अंगारकाय नमः का नाप करें।मंत्र के जाप से आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे।

17 अप्रैल तक चलेगा नवरात्रि

हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से चैत्र नवरात्रि बहुत महत्व है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन 9 दिनों तक उपवास रख रहे हैं।

 

Read Also: EID: देशभर में मनाई जा रही ईद, थोड़ी देर में अदा की जाएगी नमाज