Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • 19 साल बाद बन रहा गजब सयोंग! आज योगिनी एकादशी पर ये 3 राशियां मांग लें मनचाही मुराद, पूरी होने में नहीं लगेगी देर, जानें क्या है खास?

19 साल बाद बन रहा गजब सयोंग! आज योगिनी एकादशी पर ये 3 राशियां मांग लें मनचाही मुराद, पूरी होने में नहीं लगेगी देर, जानें क्या है खास?

Yogini Ekadashi 2025: इस साल 21 जून का दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। एक तो यह साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे समर सोलिस्टिस (ग्रीष्म संक्रांति) कहा जाता है, और दूसरा, इस बार योगिनी एकादशी भी इसी दिन पड़ रही है।

Yogini Ekadashi 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2025 11:59:09 IST

Yogini Ekadashi 2025: इस साल 21 जून का दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। एक तो यह साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे समर सोलिस्टिस (ग्रीष्म संक्रांति) कहा जाता है, और दूसरा, इस बार योगिनी एकादशी भी इसी दिन पड़ रही है। खास बात ये है कि यह महासंयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है, जब योगिनी एकादशी और समर सोलिस्टिस एक साथ आ रहे हैं। इससे पहले ऐसा संयोग 2006 में बना था। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। खासतौर पर मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों को इस दिन विशेष फल प्राप्त हो सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन व्यापार में लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही, रुके हुए कार्यों के पूरे होने और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की संभावना है।

अच्छा समय आने से पहले कुदरत करती है करिश्मा! मिलते हैं ये 5 संकेत, छट जाते हैं दुख के बादल, जानिए क्या कहते हैं नीम करोली बाबा?

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में भी तरक्की के योग बनेंगे।

तुला राशि

वहीं तुला राशि के लोगों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ हो सकता है। पुराने लेन-देन से धन वापसी के योग हैं और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक शांति और संतुलन भी महसूस होगा। इस महासंयोग का असर न केवल ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर दिन साबित हो सकता है।

International Yoga Day 2025: ‘योग सभी का है और सभी के लिए है…’, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर PM Modi ने पूरी दुनिया को दिया संदेश

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।