Yogini Ekadashi June 2025: आषाढ़ मास की योगिनी एकादशी इस बार बेहद खास रहने वाली है। पंचांग के अनुसार, यह पावन तिथि 21 जून 2025 को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर आरंभ होकर 22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। इस बार योगिनी एकादशी पर पांच दुर्लभ और शुभ योग, सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, धृति योग, शिववास योग और कैलव करण योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन योगों के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह तिथि बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।
इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि के जातकों को करियर में उन्नति और आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी। सिंह राशि वालों को धन लाभ के साथ जीवन में प्रसन्नता मिलेगी। धनु राशि के लोगों को कार्यों में सफलता, मान-सम्मान और छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। मकर राशि के व्यापारियों को तरक्की के संकेत मिलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कुंभ राशि के लिए यह एक अच्छा समय है, जहां अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के योग हैं।
योगिनी एकादशी के व्रत से होगा फायदा
मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य मिलता है। यह व्रत दरिद्रता और पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।