नई दिल्ली: नववर्ष का आगमन नई उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक होता है। इस अवसर पर घर में कुछ विशेष वस्तुएं लाना शुभ माना जाता है, जो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शंख रखना शुभ माना जाता है। विशेषकर दक्षिणवर्ती शंख लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
मोर पंख को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है। यह वास्तु दोषों को भी कम करने में सहायक होता है।
तुलसी का पौधा धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
घर में हंस की जोड़ी की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
मिट्टी के बर्तन घर में रखने से प्राकृतिक ऊर्जा का संचार होता है, जो परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य और प्रेम बढ़ाता है।
स्वस्तिक को शुभता का प्रतीक माना जाता है। नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
लाल रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। नए साल के अवसर पर घर में लाल रंग की वस्त्र या रिबन सजाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
Also Read….