Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs SA: रांची में खेला जाएगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला, भारत को यहां 8 साल से नहीं मिली जीत

IND vs SA: रांची में खेला जाएगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला, भारत को यहां 8 साल से नहीं मिली जीत

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा महत्वपूर्ण मुकाबला 9 अक्टूबर यानि कल खेला जाएगा। जो की पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 […]

IND VS SA
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 14:37:04 IST

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा महत्वपूर्ण मुकाबला 9 अक्टूबर यानि कल खेला जाएगा। जो की पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेला जाएगा।

सीरीज में 1-0 से आगे साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद भारतीय वनडे टीम के कप्तान शिखर धवन अपने अगले मुकाबले के लिए बिल्कुल तैयार हैं। ये मुकाबला रांची में 9 अक्टूबर यानि कल खेला जाएगा। टीम इंडिया का इस मैदान पर रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। बता दें कि युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय क्रिकेट टीम पहले वनडे में 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

2014 में भारत को मिली थी पिछली जीत

अगर भारतीय टीम को इस में बने रहना है तो कप्तान शिखर धवन को दूसरे वनडे मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। वैसे रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नही है और भारत ने यहां अपना पिछला मुकाबला साल 2014 में जीता था। वहीं इस मैदान पर हुए पिछले 2 मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि पिछली बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को यहां पर 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले साल 2016 में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 19 रनों से शिकस्त दी थी।

दूसरे वनडे में ये होगा बड़ा बदलाव

श्रृंखला के पहले वनडे मुकाबले में युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कुछ खास पारी नहीं खेल पाए थे। जिसके कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ईशान ने पहले वनडे मुकाबले में 20 रन और ऋतुराज ने 19 रन बनाए थे। ऐसे में इन दोनों प्लेयर्स को दूसरे वनडे से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं दो नए बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को खेलने का मौका मिल सकता है।

Sourav Ganguly: बीसीसीआई का अध्यक्ष नहीं रहेंगे सौरव गांगुली! इस बड़े पद की करेंगे दावेदारी

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में कप्तान धवन करेंगे बड़ा बदलाव, भारतीय प्लेइंग-11 में खेलेगा ये खिलाड़ी