Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से इंग्लैंड के गेंदबाजों के उड़े होश, मुंबई में मचाया कोहराम

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से इंग्लैंड के गेंदबाजों के उड़े होश, मुंबई में मचाया कोहराम

अभिषेक शर्मा ने अब तक 39 गेंदों में 101 रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को मैच में एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इस शतक से पहले अभिषेक ने पॉवरप्ले के दौरान...

Abhishek Sharma
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2025 20:25:23 IST

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। मुंबई में खेले गए इस मैच में अभिषेक ने महज 37 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसके बाद वह भारत के लिए सबसे तेज़ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए। इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत को बेहतरीन शुरुआत मिली है। अभिषेक ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 10 छक्के लगाए, उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर सभी हैरान हैं।

11वें ओवर में पूरा किया शतक

अभिषेक शर्मा ने अब तक 39 गेंदों में 101 रन बनाए हैं। उनकी इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को मैच में एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इस शतक से पहले अभिषेक ने पॉवरप्ले के दौरान ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी और फिर 11वें ओवर में शतक पूरा करके दर्शकों को एक यादगार पारी का तोहफा दिया।

रिकॉर्ड तोड़ने में रहे असफल

हालांकि, अभिषेक इस मैच में भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हो पाए, जो कि रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक के 37 गेंदों में शतक ने उन्हें भारत के दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी का दर्जा दिलाया। अभिषेक शर्मा की इस पारी ने न केवल मैच को रोमांचक बना दिया, बल्कि टीम इंडिया को भी मजबूत बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें-

टीम इंडिया को जीत दिलाकर भी बाहर होंगे हर्षित राणा, 5वें मैच में क्यों नहीं मिल रही जगह?