Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2023: धोनी के बाद इस खिलाड़ी को मिल सकती है सीएसके की कप्तानी

IPL 2023: धोनी के बाद इस खिलाड़ी को मिल सकती है सीएसके की कप्तानी

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 की तैयारियां काफी जोरो-शोरो पर हैं। हाल में सभी आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों की एक खास लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को सौंपी गई। जिसमें प्लेयर्स को रिटेल औऱ रिलीज करने के बारे में बताया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेल करते हुए अगले […]

csk
inkhbar News
  • Last Updated: November 17, 2022 15:02:16 IST

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 की तैयारियां काफी जोरो-शोरो पर हैं। हाल में सभी आईपीएल टीमों द्वारा खिलाड़ियों की एक खास लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को सौंपी गई। जिसमें प्लेयर्स को रिटेल औऱ रिलीज करने के बारे में बताया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेल करते हुए अगले सीजन में टीम का कप्तान बनाया है। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान की चर्चा शुरु हो गई है।

हो सकता है धोनी का आखिरी सीजन

बता दें कि आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे। क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है ये धोनी का आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है। धोनी इस समय 41 साल के हो गए हैं ऐसे में उनका बतौर कप्तान आईपीएल का अगला सीजन खेलना काफी नामुमकिन है। ऐसे में 25 साल के एक युवा क्रिकेटर के नाम की चर्चा शुरु हो गई है जो चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान हो सकता है।

गायकवाड़ हो सकते हैं अगले कप्तान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान को लेकर मांग की है। उन्होंने 25 साल के युवा क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ को अगला कप्तान बनाने की बात की है।

रवींद्र जडेजा 2022 में किए थे नेतृत्व

बता दें कि सीनियर प्लेयर रवींद्र जडेजा को 2022 सीजन में कप्तान बनाया गया था लेकिन लगातार हार के बाद उनको बीच में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी और दोबारा धोनी को कप्तान बनना पड़ा। वैसे 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर ही होगी।

IPL 2023: आईपीएल ऑक्शन के लिए सभी टीमों ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2023: आईपीएल टीमों ने खराब फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानिए पूरी लिस्ट