Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल फतह कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले 9 महीने के अंदर दूसरा ICC टाइटल ख़िताब भारत आया है। इससे पहले भारत ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था। रविवार को न्यूजीलैंड को भारत ने 4 विकेट से हरा दिया। इसके बाद से ही भारत जश्न में डूबा हुआ है। एक साथ होल, दिवाली और ईद मनाई गई। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो।
वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है। भारत के मुस्लिम समुदाय के लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। सबके हाथों में तिरंगा है। वीडियो भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर का बताया गया है। लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि हम जीत गए। ईद से पहले अल्लाह ने हमें बड़ी खुशखबरी दे दी। एक यूजर्स ने लिखा है कि नीली जर्सी वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी असली हीरो हैं, सबको एक कर देते हैं।
ये नजारा मोहम्मद शमी के घर अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का है। ईद, होली, दिवाली सब एकसाथ…#ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/AXYQhRVODT
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 9, 2025
फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने तेजी से 79 रन जोड़े, जिससे भारत के लिए लक्ष्य चुनौतीपूर्ण हो गया।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 76 रन बनाए, जबकि गिल 31 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली के जल्दी आउट होने से भारत पर दबाव बढ़ा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 18 रन की अहम पारी खेली और रवींद्र जडेजा ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।