Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रिया सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। बेटी समायरा के बाद रोहित और प्रिया ने दूसरी बार बच्चे का स्वागत किया है। रोहित-रितिका की फोटो के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त और सितारे भी इस खबर से काफी खुश हैं। अनुष्का शर्मा ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है।

anushka sharma
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2024 02:00:48 IST

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी प्रिया सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। बेटी समायरा के बाद रोहित और प्रिया ने दूसरी बार बच्चे का स्वागत किया है। रोहित-रितिका की फोटो के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त और सितारे भी इस खबर से काफी खुश हैं। अनुष्का शर्मा ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित शर्मा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ पिता बनने की खबर साझा की। अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने रोहित की पोस्ट पर प्यारा सा रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर दिल वाली इमोजी के ज़रिए नन्हे मेहमान पर प्यार बरसाया।

अनुष्का  शर्मा भी दूसरी बार मां बनीं

विराट और अनुष्का

इस साल अनुष्का शर्मा भी दूसरी बार मां बनीं। विराट और अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। बाद में उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। अनुष्का और विराट ने 2017 में इटली में शादी की थी। इस शादी में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के करीब 4 साल बाद यानी 2021 में अनुष्का पहली बार मां बनीं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा।

आखिरी बार फिल्म जीरो में आई नज़र

अनुष्का शर्मा पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से वह लाइट कैमरा एक्शन की दुनिया से दूर हैं। हालांकि अनुष्का ने ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग खत्म कर ली है, लेकिन यह फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में अनुष्का ने महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया है।

 

यह भी  पढ़ें :-

मोहम्मद शमी करेंगे जोरदार Comeback, खुद को परखने में जुटे