Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • एक वक़्त कंगाल रहे अरशद नदीम अब 47 करोड़ के मालिक, नेटवर्थ में नीरज चोपड़ा को भी पछाड़ा!

एक वक़्त कंगाल रहे अरशद नदीम अब 47 करोड़ के मालिक, नेटवर्थ में नीरज चोपड़ा को भी पछाड़ा!

नई दिल्ली: पकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर खूब शोहरत बटोरीं। भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड जीतने के बाद अरशद की संपत्ति की खूब चर्चा हुई। अपको बता दें कि गोल्ड जीतने के बाद उनकी किस्मत रातों रात चमक गई। इससे पहले […]

Arshad Nadeem
inkhbar News
  • Last Updated: August 21, 2024 15:00:50 IST

नई दिल्ली: पकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर खूब शोहरत बटोरीं। भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। गोल्ड जीतने के बाद अरशद की संपत्ति की खूब चर्चा हुई। अपको बता दें कि गोल्ड जीतने के बाद उनकी किस्मत रातों रात चमक गई। इससे पहले उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब थी।

कितनी है अरशद नदीम की संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स के पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से पहले अरशद नदीम की कुल संपत्ति सिर्फ 80 लाख रुपये थी। वहीं उनके पास एक जर्जर घर था। एक समय तो अरशद के पास नया भाला खरीदने के भी पैसे नहीं थे। लेकिन अब वो अमीर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ने दावा किया है कि अरशद नदीम के पास अब 9 कारें और 7 अपार्टमेंट हैं। वहीं अब उनके पास करीब 47 करोड़ पाकिस्तानी रुपये हैं। हालांकि अरशद नदीम ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, ये महज एक फैन है जिसने एक्स पर दावा किया है।

नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे

इसमें कोई शक नहीं है कि अरशद नदीम की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। पहली बार गोल्ड जीतने के बाद पाकिस्तान के बड़े नेता और बिजनेसमैन उन्हें लगातार तोहफे दे रहे हैं। उनके राज्य पंजाब में मुख्यमंत्री से लेकर मेयर तक सभी ने उन्हें बड़ी इनामी राशि तोहफे में दी है। फैन्स लगातार दावा कर रहे हैं कि अब अरशद नदीम की नेटवर्थ भारत के नीरज चोपड़ा से भी ज्यादा हो गई है। अपको बता दे नीरज चोपड़ा 37 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।