Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Asia Cup: एशिया कप में ये 3 भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, रोहित सबसे आगे

Asia Cup: एशिया कप में ये 3 भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, रोहित सबसे आगे

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से हो रही है। इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि इसी साल आने वाले कुछ महीनों में टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन होना है। एशिया कप में भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा करते नजर […]

ROHIT, DHONI, RAINA
inkhbar News
  • Last Updated: August 15, 2022 14:07:10 IST

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से हो रही है। इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि इसी साल आने वाले कुछ महीनों में टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन होना है। एशिया कप में भारतीय टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा करते नजर आएंगे। इस बड़े टूर्नामेंट तीन भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्का लगाए हैं जिसमें से दो प्लेयर सन्यास ले चुके हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एशिया कप में सबसे ज्यादा 21 छक्के लगाए हैं। बता दें कि उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने साल 2018 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा अब तक एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के 27 मुकाबलों में कुल 883 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से एक सेंचुरी और 7 हॉफ सेंचुरी निकली हैं।

सुरेश रैना (Suresh Raina)

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अपने दम पर टीम को कई मुकबले जिताए हैं। सुरेश रैना एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट 18 छक्के लगाए हैं। इस बल्लेबाज ने एशिया कप के अपने 16 पारियों में 586 रन बनाए हैं। हालांकि रैना एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं हैं, वो साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत ने साल 2010 और साल 2016 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं। धोनी बल्लेबाजी क्रम में नीचे आकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं। एशिया कप में इंडिया के लिए खेली अपनी 20 पारियों में इन्होंने कुल 16 छक्के लगाए हैं इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 91.3 का रहा है। MS धोनी ने एशिया कप में कुल 690 रन बनाए हैं।

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल के साथ पारी की शुरूआत करने उतरेगा ये खतरनाक खिलाड़ी! फॉर्म है शानदार