Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • 9 साल की उम्र में भारत के आरित कपिल ने ग्रैंडमास्टर को हराकर बनाया नया कीर्तिमान

9 साल की उम्र में भारत के आरित कपिल ने ग्रैंडमास्टर को हराकर बनाया नया कीर्तिमान

आरित कपिल भारत की तरफ से ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने यूएसए के ग्रैंडमास्टर को हराकर इतिहास रच दिया

Aarit Kapil
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2024 15:59:54 IST

नई दिल्ली : भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी आरित कपिल ने महज 9 साल की उम्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने शतरंज के ग्रैंडमास्टर रासेट जियातदीनोव को मात देकर भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बना लिया है, जिन्होंने किसी ग्रैंडमास्टर को हराया। यह मुकाबला भुवनेश्वर में आयोजित आईआईटी इंटरनेशनल ओपन के दौरान हुआ, जिसमें आरित ने 9 साल, 2 महीने और 18 दिन की उम्र में यह ऐतिहासिक जीत हासिल की।

आरित कपिल ने यह शानदार उपलब्धि हासिल करने के बाद विश्व स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर को हराने का रिकॉर्ड अभी भी सिंगापुर के अश्वथ कौशिक के नाम है, जिन्होंने 8 साल और 6 महीने की उम्र में पोलैंड के जसेक स्तूपा को हराया था।

शतरंज में ग्रैंडमास्टर को मात देने वाले कुछ युवा खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

1. अश्वथ कौशिक (सिंगापुर) – 8 साल 6 महीने

2. लियोनिद इवानोविच (सर्बिया) – 8 साल 11 महीने

3. आरित कपिल (भारत) – 9 साल 2 महीने

 

आरित कौन हैं ?

 

आरित कपिल दिल्ली के निवासी हैं और स्कूल चेस प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। उनके पिता का नाम विजय कपिल है। आरित ने 61वीं नेशनल चेस चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था और गुरुग्राम स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रतियोगिता में 183वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा, आरित दो बार यूथ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं और वह राज्य चैंपियन भी रह चुके हैं। केवल 6 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-8 बॉयज दिल्ली स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में खुद से दो साल बड़े खिलाड़ियों को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।

 

Read Also : साल 2024 में क्रिकेट जगत की प्रमुख घटनाएँ: एक नजर