Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • ऑस्ट्रेलिया के ये 11 खिलाड़ी WTC Final में दक्षिण अफ्रीका से लेंगे लोहा, 3 नाम कर रहे हैं सबको हैरान

ऑस्ट्रेलिया के ये 11 खिलाड़ी WTC Final में दक्षिण अफ्रीका से लेंगे लोहा, 3 नाम कर रहे हैं सबको हैरान

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी WTC फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। 11 जून से लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया […]

WTC Final 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 20:20:17 IST

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी WTC फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। 11 जून से लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है।

शायद वह उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस खिताब को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी, क्योंकि पिछली बार WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। जबकि साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में वह हर हाल में यह ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

अनाम खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में एक ऐसा नाम है, जिसने सभी को चौंका दिया है। इस टीम में व्यू वेबस्टर को शामिल किया गया है, जिन्होंने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस 31 वर्षीय ऑलराउंडर को जोश इंग्लिश की जगह टीम में शामिल किया गया है। इसकी वजह उनकी गेंदबाजी भी है। व्यू वेबस्टर ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 50 की औसत से 150 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी लिए हैं।

पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी मचाएगी तबाही

रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे मारनस लाबुशेन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। वह उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनके अनुभव को तरजीह देते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। हालांकि, एशेज 2023 के बाद वह एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी 28 के आसपास रहा है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी को दी गई। जबकि पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। नाथन लियोन को एकमात्र स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

बेंगलुरू भड़दड में जकड़ गई RCB! कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, 11 मौतों को मिलेगा न्याय

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, वी वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

महेंद्र सिंह धोनी ICC Hall of Fame, रवि शास्त्री ने कर दी जेबकतरे से तुलना, होश उड़ाने वाली है वजह