Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, मिला नया कप्तान

T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, मिला नया कप्तान

नई दिल्ली। Australia Squad For T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप में टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलेगी, जो टीम के फुल टाइम कप्तान हैं। टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जो इन […]

Australia T20 World Cup Squad 2024
inkhbar News
  • Last Updated: May 1, 2024 09:27:41 IST

नई दिल्ली। Australia Squad For T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप में टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलेगी, जो टीम के फुल टाइम कप्तान हैं। टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जो इन दिनों भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

टीम में ट्रेविस हेड तथा ग्लेन मैक्सवेल जैसे स्टार खिलाड़ियो को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस को भी टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि पैट कमिंस इन दिनों आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी मौका दिया गया है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे हैं।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एस्टन एगर, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा।

यह भी पढ़ें-

Team India: टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋषभ पंत की वापसी