Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CSK को तगड़ा झटका! ऋतुराज गायकवाड़ IPL 2025 से बाहर, अब फिर से धोनी बनेंगे कप्तान?

CSK को तगड़ा झटका! ऋतुराज गायकवाड़ IPL 2025 से बाहर, अब फिर से धोनी बनेंगे कप्तान?

चेन्नई के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एमएस धोनी जारी सीजन में सीएसके की कप्तानी संभालेंगे।

Rituraj gaikwad
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2025 18:24:44 IST

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2025 में बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ कोहनी की चोट के चलते पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में एक बार फिर एमएस धोनी चेन्नई की कप्तानी संभालते नजर आएंगे। यह दूसरी बार है जब बीच सीजन में धोनी को टीम की कमान संभालनी पड़ी है। इससे पहले IPL 2022 में भी उन्होंने रविंद्र जडेजा की जगह कप्तानी का जिम्मा उठाया था।

लगातार चार मैच हार चुकी है

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अब तक केवल एक मुकाबला जीत सकी है। सीएसके ने अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी है।

चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बतौर कप्तान ऋतुराज का प्रदर्शन पहले भी कुछ खास नहीं रहा है। पिछले सीजन में भी उनकी अगुआई में टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

Read Also: ओलंपिक 2028 में बड़ा बदलाव, इस खेल की एंट्री से भारत की मेडल उम्मीदों को लगे नये पंख

Tags

IPL 2025