Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • 15 मिनट में टूट जाता सैम का रिकॉर्ड, सबसे महंगे खिलाड़ी बनने से चूक गए कैमरन ग्रीन

15 मिनट में टूट जाता सैम का रिकॉर्ड, सबसे महंगे खिलाड़ी बनने से चूक गए कैमरन ग्रीन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन चल रहा है, इसमें अब तक की सबसे महंगी बोली भी लग चुकी है, दरअसल, पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन को खरीद लिया है, ऐसे में, इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2022 19:44:13 IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन चल रहा है, इसमें अब तक की सबसे महंगी बोली भी लग चुकी है, दरअसल, पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन को खरीद लिया है, ऐसे में, इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

दरअसल, अभी सैम कुरेन का ये रिकॉर्ड 15 मिनट के अंदर ही टूटने वाला था, लेकिन रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बच गया. यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन तोड़ने वाले थे, लेकिन अब ये दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

सैम कैरून के बाद नंबर आता है कैमरन ग्रीन का. ग्रीन के लिए पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये लगाए हैं और इसी के साथ वह अभी तक के आईपीएल इतिहास में अब तक के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

इतने में बिके ये प्लेयर्स

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन – 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस कीमत- 2 करोड़)
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस कीमत- 1.5 करोड़)
भारत के मयंक अग्रवाल- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस कीमत- 1 करोड़)
भारत के अजिंक्य रहाणे- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस कीमत- 50 लाख)
इंग्लैंड के सैम कुरेन- 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस कीमत- 2 करोड़)
वेस्टइंडीज़ के ओडिएन स्मिथ – 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस कीमत- 50 लाख)
जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा- 50 लाख, पंजाब किंग्स बेस कीमत 50 लाख
वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर- 5.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स बेस कीमत (2 करोड़)
ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन- 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस कीमत- 2 करोड़)
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस कीमत- 2 करोड़)

कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे से कैसे बचेगा भारत? स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया नया प्लान

Nasal Vaccine क्या है? कैसे करती है काम? इससे किस हद तक टलेगा कोरोना का खतरा