Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • लॉन बॉल में भारत का सातवां मेडल पक्का, बाकी है आखिरी बाजी

लॉन बॉल में भारत का सातवां मेडल पक्का, बाकी है आखिरी बाजी

नई दिल्ली: लॉन बॉल में भारत का रजत पक्का हो गया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पदक पक्का किया है। भारत अब फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेगा। महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं। दूसरे दिन मिला पहला […]

CWG 2022
inkhbar News
  • Last Updated: August 1, 2022 16:10:26 IST

नई दिल्ली: लॉन बॉल में भारत का रजत पक्का हो गया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पदक पक्का किया है। भारत अब फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेगा। महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं।

दूसरे दिन मिला पहला मेडल

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन कोई मेडल नहीं मिला था। टीम इंडिया के मेडल जीतने का सिलसिला दूसरे दिन शुरू हुआ। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने सबसे पहले सिल्वर पदक जीतकर इस इवेंट्स में भारत का खाता खोला था। दूसरे दिन भारत को कुल दो चार पदक मिले थे। जिसमें टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई गोल्ड, बिंदयारानी ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

अचिंता शेउली ने दिलाया तीसरा गोल्ड

ब्रिटेन के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स तीसरे दिन भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। ये दोनो ही गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। पहले युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद देर रात वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भी भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने देश को इस कॉमनवेल्थ में तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। 21 साल के अचिंता शेउली ने 73 किलोवर्ग के फाइनल में रिकॉर्ड वजन उठाकर इतिहास रच दिया। जीत के बाद भावुक होकर अचिंता ने कहा कि कई संघर्षों को पार करने के बाद मैंने यह पदक जीता है।

कही दिल छू लेने वाली बात

कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अचिंता शेउली ने कहा कि आज मैं बेहद खुश हूं। कई संघर्षों को पार करने के बाद मैंने यह पदक जीता है। मैं इस पदक को अपने भाई और सभी कोच को समर्पित करूंगा। इसके बाद मैं ओलंपिक की तैयारी करूंगा।

ब्रिटेन के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स तीसरे दिन भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। ये दोनो ही गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। पहले युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद देर रात वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण