Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Commonwealth Games: 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ बर्मिंघम में आगाज, जानिए इस बड़े टूर्नामेंट का इतिहास

Commonwealth Games: 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ बर्मिंघम में आगाज, जानिए इस बड़े टूर्नामेंट का इतिहास

नई दिल्ली। 28 जुलाई से बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल गेम्स का आगाज हो रहा है। भारत के तरफ से 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। भारतीय दल की अगुवाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने की। […]

Commonwealth Games
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 10:51:07 IST

नई दिल्ली। 28 जुलाई से बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल गेम्स का आगाज हो रहा है। भारत के तरफ से 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। भारतीय दल की अगुवाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने की।

90 सालो से भी अधिक समय का है इतिहास

बता दें कि 20वीं सदी की शुरुआत में दुनिया के तकरीबन 40 फिसदी पर हिस्से पर ब्रिटेन का राज था। सन् 1911 में ब्रिटिश साम्राज्य को सेलिब्रेट करने के लिए गेम्स फेस्टिवल ऑफ ब्रिटिश एंपायर की शुरुआत की गई थी। इसी गेम्स फेस्टिवल के तहत पहली बार 1930 में कनाडा के हेमिल्टन शहर में साम्राज्य के अधीन आने वाले देशों की भागीदारी वाले मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट की शुरुआत की गई थी। पहले इन गेम्स को ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा गया लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर कॉमनवेल्थ गेम्स रख दिया गया। उस समय से लेकर अब तक 1942 और 1946 को छोड़कर हर चार साल में इन गेम्स का निरन्तर आयोजन हो रहा है।

कुल 72 देश ले रहे हैं हिस्सा

कॉमनवेल्थ गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की। इन्होंने राष्ट्रमंडल खेलो में रजत और स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। तथा भारतीय दल के ध्वजवाहक भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह बने। बता दें की मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है। इस बड़े खेल आयोजन में दुनिया भर के कुल 72 देशो के 5,000 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जो इतने बड़े खेल आयोजन में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई

IND vs WI: सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में रोहित ने कराई इस घातक प्लेयर की एंट्री, दहशत में कैरिबियाई खिलाड़ी