Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Commonwealth Games Day2: इन मुकाबलों में उतरेंगे भारतीय एथलीट, पूरे देश की रहेगी नजर

Commonwealth Games Day2: इन मुकाबलों में उतरेंगे भारतीय एथलीट, पूरे देश की रहेगी नजर

नई दिल्ली। 28 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। ओपेन सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले […]

Commonwealth Games Day2
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 12:15:59 IST

नई दिल्ली। 28 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। ओपेन सेरेमनी में भारतीय दल की अगुवाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने की थी। कॉमनवेल्थ गेम्स का आज दूसरा दिन है जिसमें देश को भारतीय एथलीटों से पदक की उम्मीद है।

इनसे खुल सकता है भारत का खाता

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) के दूसरे दिन भारतीय एथलीट एक बार फिर एक्शन में होंगे। टूर्नामेंट पहले दिन भारत को एक भी मेडल नहीं मिला, लेकिन राष्ट्रमंडल खेल के दूसरे दिन मेडल टैली में भारत का खाता खुल सकता है। भारत के लिए पूर्व ओलिंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू मुकाबले में उतरेंगी। आज टूर्नामेंट के दूसरे दिन ओलिंपिक मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन मीराबाई चानू का मैच है। इसके साथ ही महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी मुकाबले के लिए रिंग में उतरेंगी। और बैडमिंटन, टेबल टेनिस समेत कई अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी कड़ा मुकाबला करते दिखेंगे।

बैडमिंटन

मिश्रित टीम ग्रुप चरण
ग्रुप ए: भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1:30 बजे से।
भारत बनाम आस्ट्रेलिया – रात 11:30 बजे से।

टेबल टेनिस

महिला ग्रुप 2: भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2 बजे से।
पुरुष ग्रुप 3: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4:30 बजे से।

लॉन बॉल

पुरुष ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:15 बजे से)
महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1:00 बजे – शाम 6:15 बजे)
पुरुष जोड़ी: भारत बनाम कुक आइलैंड्स (शाम 7:30 बजे– रविवार को 12:45 बजे)
महिला फोर: भारत बनाम कनाडा (शाम 7:30 बजे – रविवार को सुबह 12:45 बजे)

साइकिलिंग

महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग: मयूरी लाटे, त्रियाशा पॉल (दोपहर 02:30 – 6:15 बजे से)
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत पर्सूट क्वालिफाइंग: मीनाक्षी (2:30 बजे – 6:15 बजे से)
पुरुष केईरिन पहला दौर: एसो एल्बेन (8:30 बजे – 11:30 बजे से)

स्क्वाश

पुरुष एकल राउंड-32
रमित टंडन – शाम 5 बजे से।
सौरव घोषाल – शाम 6:15 बजे से।
महिला एकल राउंड 32:
एस एस कुरूविला – शाम 5:45 बजे से।
जोशना चिनप्पा – शाम 5:45 बजे से।

महिला हॉकी

भारत बनाम वेल्स : रात 11:30 बजे से।

बॉक्सिंग

हुसामुद्दीन मोहम्मद : शाम 5 बजे (राउंड-32 मैच)
लवलीना बोरगोहेन : 12 बजे (राउंड-16)
संजीत – रात 1:15 बजे (राउंड-16)

तैराकी

पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल
हीट 3: कुशाग्र रावत – दोपहर 3:06 बजे।

एथलेटिक्स

नितेंद्र सिंह रावत : मैन मैराथन फाइनल : दोपहर 1 बजे से।

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: रूतुजा नटराज, प्रोतिष्ठा सामंत और प्रणति नाइक – रात 9 बजे से।

वेटलिफ्टिंग

पुरुष 55 किग्रा : संकेत सरगर (दोपहर 1:30 बजे)
पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4:15 बजे)
महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे)
महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को सुबह 12:30 बजे)

Commonwealth Games: 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ बर्मिंघम में आगाज, जानिए इस बड़े टूर्नामेंट का इतिहास

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई