Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • क्रिमिनल तुम्हें खुदा को जवाब देना पड़ेगा! देश के लिए शमी ने नहीं रखा रोजा, मौलाना बोले इसने तो गुनाह कर दिया

क्रिमिनल तुम्हें खुदा को जवाब देना पड़ेगा! देश के लिए शमी ने नहीं रखा रोजा, मौलाना बोले इसने तो गुनाह कर दिया

रमजान में सभी मुस्लिम रोजा रखते हैं लेकिन मैच था तो शमी ने रोजा नहीं रखा, शमी के रोजा नहीं रखने पर विवाद हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि शमी अपराधी हैं.

Mohammed Shami
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2025 13:53:56 IST

नई दिल्ली। भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच हो रहे सेमीफाइनल मुकाबले की एक तस्वीर वायरल हो गयी है। इसमें शमी मैदान पर एनर्जी ड्रिंक लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर लोग बोलने लगे कि शमी ने देश प्रेम को धर्म से ऊपर रखा। अभी रमजान चल रहा है तो सभी मुस्लिम रोजा रखते हैं लेकिन मैच था तो शमी ने रोजा नहीं रखा। शमी के रोजा नहीं रखने पर विवाद हो गया है।

अपराधी हैं शमी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इस्लाम में रोजा रखना हर व्यक्ति के लिए फर्ज होता है। यह अनिवार्य कर्तव्यों में से एक है। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोजा नहीं रखती है, तो वह अपराध है। भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेटट मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ पी लिया। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर वह खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ हैं। ऐसी हालत में उन्होंने रोजा नहीं रखा और पानी भी पी लिया। ऐसा करके शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है। इससे लोगों में गलत संदेश जाता है। रोजा न रखकर वो शरीयत की नजर में अपराधी हैं। उन्हें खुदा को जवाब देना पड़ेगा।

मौलाना को सुनाने लगे लोग

मौलाना के वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। कई लोग शमी के साथ खड़े हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जब वह देश के लिए खेल रहे थे तो वह नेशनल ड्यूटी पर थे। लेकिन इससे उन लोगों को कोई मतलब नहीं होगा जिनके लिए देश अपने धर्म या समुदाय से पहले आता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मौलाना तुम अपना काम करो। देश सेवा करना धर्म से बड़ा होता है। हमें शमी पर गर्व है।

 

श्रीनाथजी मंदिर से सुनाई पड़ी पटाखों की आवाज तो भड़क गए मुसलमान, हिंदुओं को घेरकर पीटा, बोला- रमजान में हिम्मत कैसे हुई?