Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी का फाइनल मुकाबला आज, इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हॉकी का फाइनल मुकाबला आज, इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारतीय मेंस हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। टीम इंडिया अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार भी गोल्ड नहीं जीत पाई है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की नजर ऑस्ट्रेलिया को इस ऐतिहासिक मुकाबले में हरा कर गोल्ड मेडल जीतने पर होगी। दक्षिण अफ्रीका को हरा कर फाइनल […]

Hockey final match
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2022 09:50:56 IST

नई दिल्ली। भारतीय मेंस हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। टीम इंडिया अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार भी गोल्ड नहीं जीत पाई है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की नजर ऑस्ट्रेलिया को इस ऐतिहासिक मुकाबले में हरा कर गोल्ड मेडल जीतने पर होगी।

दक्षिण अफ्रीका को हरा कर फाइनल में प्रवेश

इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजीत हो रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुष हॉकी का फाइनल का मुकाबला आज खेला जाएगा। ये मैच शाम 5 बजे से खेला जाना है। गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से सामना करना होगा। दोनों ही टीमों ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले को शानदार ढंग से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया है। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था जिसको भारत ने 3-2 से जीत लिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 जीत कर अपने लिए फाइनल का टिकट कटया।

दो बार फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया

बता दें कि इंडिया की पुरूष हॉकी टीम 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ के फाइनल में पहुंची थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने भारत को गोल्ड मेडल के मुकाबले में हराया था। हालांकि मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अपना एक भी मुकाबला नही हारी है।

भारत के अब तक के मुकाबले

गौरतलब है कि भारत ने अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था और तीसरा मैच टीम इंडिया ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता था। वहीं इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया। इस दौरान भारतीय टीम अपने ग्रुप बी में पहले नंबर पर रही थी।