Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CWG 2022: कॉमनवेल्थ के आखिरी दिन 5 गोल्ड पर निशाना साधने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, इनसे है पदक की उम्मीद

CWG 2022: कॉमनवेल्थ के आखिरी दिन 5 गोल्ड पर निशाना साधने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, इनसे है पदक की उम्मीद

नई दिल्ली। बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वा कॉमनवेल्थ गेम्स अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। आज इस बड़े टूर्नामेंट का अंतिम दिन है। राष्ट्रमंडल खेल के आखिरी दिन भारत 5 गोल्ड जीतने के लिए फाइट करेगा। वहीं कुछ खेलों में भारत को पदक मिलने की पूरी संभावना है। पांच गोल्ड के लिए लड़ाई […]

today cwg match
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2022 14:11:18 IST

नई दिल्ली। बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वा कॉमनवेल्थ गेम्स अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। आज इस बड़े टूर्नामेंट का अंतिम दिन है। राष्ट्रमंडल खेल के आखिरी दिन भारत 5 गोल्ड जीतने के लिए फाइट करेगा। वहीं कुछ खेलों में भारत को पदक मिलने की पूरी संभावना है।

पांच गोल्ड के लिए लड़ाई

इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन भारतीय एथलीट्स की नज़र 5 गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर होगी। इंडिया फिलहाल 18 गोल्ड समेत कुल 55 मेडल अपने नाम कर चुका है। अगर आज के दिन भारतीय खिलाड़ी पांच गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहते हैं तो उसके पास मेडल टेली में चौथे स्थान पर फिनिश करने का बहुत बेहतरीन मौका रहेगा।

हॉकी में इतिहास रचने का मौका

भारतीय दल के खिलाड़ी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के बड़े मुकाबलों में नज़र आएंगे। गोल्ड मेडल के लिए भारतीय हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगा। बता दें कि इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद ही देश में फिर से हॉकी को लेकर उत्साह बढ़ा है। अगर भारतीय टीम हॉकी में गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब होते हैं तो इसे भारत में हॉकी के सुनहरे इतिहास की वापसी के तौर पर भी देखा जा सकता है।

पीवी सिंधु से उम्मीद

हॉकी के अलावा भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए विमेन सिंगल्स के फाइनल में नज़र आएंगी। वहीं लक्ष्य सेन ने अपने सिंगल्स मैच के फाइनल में खेलते हुए दिखेंगे। टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल की नज़रें गोल्ड मेडल को अपने नाम करने पर होगी।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में प्रदर्शन

अगर राष्ट्रमंडल खेल में भारत की परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो अब तक भारतीय दल ने कुल 55 मेडल अपने नाम किए हैं। इन पदको में भारत के 18 स्वर्ण के अलावा 15 रजत और 22 कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।