Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • हॉकी में भारत की महिलाओं ने किया कमाल, जीती कांस्य पदक

हॉकी में भारत की महिलाओं ने किया कमाल, जीती कांस्य पदक

नई दिल्ली, हॉकी में भारत की कुड़ियों ने कमाल कर दिखाया है, उन्होंने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को हराया है. इसी के साथ भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है. भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मैच जबरदस्त हुआ. दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया […]

Commonwealth games 2022
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2022 15:38:51 IST

नई दिल्ली, हॉकी में भारत की कुड़ियों ने कमाल कर दिखाया है, उन्होंने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को हराया है. इसी के साथ भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है. भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मैच जबरदस्त हुआ. दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में जीत भारत की महिला टीम की हुई और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन हुआ. वैसे ये काम एक वक्त जितना आसान भारत की महिला टीम के लिए लग रहा था, उतना आसान था नहीं क्योंकि इस मैच का फैसला शूटआउट में हुआ.