Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CWG 2022 Medal Table: दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया के खाते में 16 मेडल, टॉप-10 में भारत भी हुआ शामिल

CWG 2022 Medal Table: दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया के खाते में 16 मेडल, टॉप-10 में भारत भी हुआ शामिल

CWG 2022 Medal Table: नई दिल्ली। ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। जिसके बाद दो दिनों में अब तक 39 गोल्ड मेडल का फैसला हो चुका है। मेडल टेबल में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त 13 गोल्ड के साथ टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 8 गोल्ड के साथ […]

CWG 2022 Medal Table
inkhbar News
  • Last Updated: July 31, 2022 10:06:41 IST

CWG 2022 Medal Table:

नई दिल्ली। ब्रिटेन के बर्मिंघम में शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। जिसके बाद दो दिनों में अब तक 39 गोल्ड मेडल का फैसला हो चुका है। मेडल टेबल में ऑस्ट्रेलिया इस वक्त 13 गोल्ड के साथ टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 8 गोल्ड के साथ 16 मेडल जीते थे, दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई दल के खाते में 16 मेडल आए हैं। जिसमें 5 गोल्ड शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन 1 गोल्ड समेत चार पदक जीतने के साथ ही भारत भी मेडल टेबल के टॉप-10 में शामिल हो चुका है।

न्यूजीलैंड दूसरे और इंग्लैड तीसरे नंबर पर

बता दें कि न्यूजीलैंड मेडल टेबल में दूसरे स्थान पर है. उसने अब तक कुल 13 पदक जीते हैं। जिसमें 7 गोल्ड शामिल है। तीसरे स्थान पर मेजबान देश इंग्लैंड है। जिसके हिस्से 5 गोल्ड आए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे 72 देशों मे अब तक कुल 20 देशों ने पदक जीते है।

यहां देखें.. टॉप-10 में कौन-कौन से देश शामिल हैं?

नंबर देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
1 ऑस्ट्रेलिया 13 8 11 32
2 न्यूजीलैंड 7 4 2 13
3 इंग्लैंड 5 12 4 21
4 कनाडा 3 3 5 11
5 स्कॉटलैंड 2 4 6 12
6 मलेशिया 2 0 1 3
7 दक्षिण अफ्रीका 2 0 0 2
8 भारत 1 2 1 4
9 बरमुडा 1 0 0 1
10 नाइजीरिया 1 0 0 1