Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल के पहले दिन मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे ये भारतीय खिलाड़ी, पूरे देश की रहेंगी निगाहें

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल के पहले दिन मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे ये भारतीय खिलाड़ी, पूरे देश की रहेंगी निगाहें

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज पहला दिन है। और पहले दिन ही कई स्टार भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें मेडल जीतने की तरफ होंगी। वहीं पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत करना चाहेगी। महिला प्लेयरो से रहेगी […]

CWG 2022
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 12:58:57 IST

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज पहला दिन है। और पहले दिन ही कई स्टार भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें मेडल जीतने की तरफ होंगी। वहीं पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत करना चाहेगी।

महिला प्लेयरो से रहेगी उम्मीद

राष्ट्रमंडल खेल (CWG) के पहले दिन कई इंडियन एथलीट एक्शन में नजर आने वाले हैं। भारत के कई स्टार महिला प्लेयर पीवी सिंधु, मनिका बत्रा और हरमनप्रीत कौर जैसे सितारे मैदान में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। मनिका बत्रा और सिंधु जहां व्यक्तिगत खेलों में भाग लेंगी, वहीं हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन में जीत के इरादे से उतरेंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया में होगा कड़ा मुकाबला

राष्ट्रमंडल खेलो में पहली बार महिला क्रिकेट टीमों को शामिल किया गया है। इसलिए हरमनप्रीत के कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बाहर ही गोल्ड मेडल जीत कर इसके इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखना चाहेगी। टीम इंडिया को कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम से भिड़ना हैं। टीम इंडिया के पास कई स्टार प्लेयर्स हैं, जो उन्हें मैच जिता सकते हैं। भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए कमर कस ली है। टीम इंडिया के पास स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा जैसे प्लेयर हैं, जो कुछ गेंदों में मैच का रुख बदल सकते हैं। बता दें की कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट टीम को शामिल किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रात 8.00 बजे से शुरू होगा।

इनसे रहेगी पदक की आस

इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम को आज अपने पहले मुकाबले में घाना से भिड़ना है। मैच की शुरूआता शाम 6.30 बजे से शुरू होगी। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को मिश्रित टीम स्पर्धा में अपना पहला मुकाबला खेलना होगा। इसके अलावा मनिका बत्रा डिफेंडिंग कॉमनवेल्थ गेम्स टेबल टेनिस चैंपियन और मुक्केबाजी में शिव थापा से पदक की आस रहेगी।

Commonwealth Games: 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का हुआ बर्मिंघम में आगाज, जानिए इस बड़े टूर्नामेंट का इतिहास

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज, सिंधु-मनप्रीत ने की भारतीय दल की अगुवाई