Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CWG Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

CWG Games 2022: भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

CWG Games 2022: नई दिल्ली। इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल अभी तक 6 पदक जीत चुका है। ये सभी मेडल्स वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि 6 पदक जीतने के बाद अब […]

Anurag Thakur
inkhbar News
  • Last Updated: August 1, 2022 13:24:39 IST

CWG Games 2022:

नई दिल्ली। इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल अभी तक 6 पदक जीत चुका है। ये सभी मेडल्स वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि 6 पदक जीतने के बाद अब आशा बढ़ गई है। अभी आगे और पदक जीतने की उम्मीद है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये कहा

केंद्रीय खेल मंत्री मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भारतीय वेटलिफ्टर और खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिन्होंने देश के लिए 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते है। पदक जीतने के अब बाद आशा बढ़ी है कि आगे और पदक जीतेंगे। दुर्भाग्य की बात है कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती और शूटिंग का हिस्सा नहीं है तो इस वजह से भी मेडल कम होंगे।

भारत की झोली में अब तक 6 पदक

ब्रिटेन के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स तीसरे दिन भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। ये दोनो ही गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। पहले युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद देर रात वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अब भारत के खाते में कुल 6 पदक हो गए है।

दूसरे दिन मिला पहला मेडल

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन कोई मेडल नहीं मिला था। टीम इंडिया के मेडल जीतने का सिलसिला दूसरे दिन शुरू हुआ। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने सबसे पहले सिल्वर पदक जीतकर इस इवेंट्स में भारत का खाता खोला था। दूसरे दिन भारत को कुल दो चार पदक मिले थे। जिसमें टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई गोल्ड, बिंदयारानी ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

तीसरे दिन झोली में आए दो गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन यानि रविवार को युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने भी सोने का तमगा अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ये भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। अब भारत के खाते में 6 मेडल आ चुके हैं। सबसे खास बात ये है कि सभी मेडल वेटलिफ्टरों ने जीते है।

पदक तालिका में टीम इंडिया की छलांग

बता दें कि तीसरे दिन जैरेमी और अचिंत के गोल्ड मेडल जीतने से भारत को मेडल टेबल में शनिवार की तुलना में दो स्थान का फायदा हुआ। अब भारत के खाते में कुल 3 गोल्ड समेत 6 मेडल हो गए हैं। इस तरह टीम इंडिया पदक तालिका में 6वें स्थान पर पहुंच गई है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags