Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • धोनी ने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के अनुभव साझा किए: ‘हमारी साझेदारी थी शानदार’

धोनी ने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के अनुभव साझा किए: ‘हमारी साझेदारी थी शानदार’

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी की साझेदारी पर खुलकर बात की है। धोनी और कोहली

Dhoni shares experiences of batting with Virat Kohli partnership
inkhbar News
  • Last Updated: August 3, 2024 22:53:34 IST

MS Dhoni On Virat Kohli: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी की साझेदारी पर खुलकर बात की है। धोनी और कोहली ने लंबे समय तक भारत के लिए खेला और उनकी साझेदारी कई यादगार लम्हों से भरी रही।

धोनी की बातों में विराट कोहली की तारीफ

धोनी ने कहा, “विराट कोहली क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। हम दोनों ने मिडिल ओवर्स में मिलकर बल्लेबाजी की, जो एक शानदार अनुभव था। खासकर, जब हम 2 और 3 रन आसानी से भाग जाते थे।”

मिलने पर हंसी-मजाक और बातें

धोनी ने यह भी बताया कि अब दोनों लगातार नहीं मिलते, लेकिन जब मौका मिलता है, तो वे हंसी-मजाक और बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं और हम आमतौर पर चल रहे टॉपिक्स पर बातें करते हैं।”

धोनी की क्रिकेट उपलब्धियां

महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीते। इसके अलावा, धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया।

 

ये भी पढ़ें: BCCI की नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बारिश में भी प्रैक्टिस की सुविधा, वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज का दावा