Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ खेलते ही इतिहास रचेंगे धोनी, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले कप्तान

IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ खेलते ही इतिहास रचेंगे धोनी, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले कप्तान

नई दिल्ली। आज इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है। दरअसल राजस्थान के खिलाफ खेलते ही महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इतिहास रचने के करीब एम एस धोनी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में इतिहास रचने […]

राजस्थान के खिलाफ खेलते ही इतिहास रचेंगे धोनी
inkhbar News
  • Last Updated: April 12, 2023 14:42:48 IST

नई दिल्ली। आज इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है। दरअसल राजस्थान के खिलाफ खेलते ही महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

इतिहास रचने के करीब एम एस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर हैं। आज के मैच में चेन्नई की कप्तानी करने के साथ ही वो आईपीएल इतिहास में एक शानादर रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

200वें IPL मैच में करेंगे कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 17वां मुकाबला एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को खेलते ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का ये 200वां मैच है, जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करने वाले हैं।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बताया है कि वो आज के ऐतिहासिक मैच को जीत के साथ मनाना चाहते हैं। उनको उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी की 200वें कप्तानी वाली मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीत दर्ज करने वाली है। इस खास मौके पर जडेजा ने कहा कि, ‘मुझे क्या कहना चाहिए वो सिर्फ चेन्नई के ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं।’