Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2023: सीएसके के लिए चिंता का विषय बन सकती है धोनी की चोट, बाहर होने पर ये बनेंगे कप्तान

IPL 2023: सीएसके के लिए चिंता का विषय बन सकती है धोनी की चोट, बाहर होने पर ये बनेंगे कप्तान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोट की वजह से टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल एम एस धोनी घुटने की चोट की वजह से जूझ रहे हैं। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद ये बताया है कि पूर्व भारतीय कप्तान घुटने की चोट की वजह से जूझ […]

सीएसके के लिए चिंता का विषय बन सकती है धोनी की चोट
inkhbar News
  • Last Updated: April 14, 2023 14:07:26 IST

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोट की वजह से टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल एम एस धोनी घुटने की चोट की वजह से जूझ रहे हैं। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद ये बताया है कि पूर्व भारतीय कप्तान घुटने की चोट की वजह से जूझ रहा है।

घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं धोनी

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टूर्नामेंट शुरु होने से कई महीनों पहले तैयारी करना शुरु कर दिया था। इस दौरान उन्होंने होम ग्राउंड रांची में अभ्यास करते थे। अब टीम के कोच फ्लेमिंग ने ये साफ किया है कि धोनी को घुटने में परेशानी है, ऐसे में अगर धोनी को चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ता है तो इस स्थिति में दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आने वाले मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी कर सकते हैं।

ऋतुराज को मिल सकती है जिम्मेदारी

अगर एम एस धोनी चोट के कारण टीम से बाहर होते हैं, तो ऐसी स्थिति में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। ये खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से कप्तानी भी है। इनके पास टीम को लीड करने का अच्छा अनुभव है। इन्होंने साल 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। ये आईपीएल में 1 शतक और 12 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

रवींद्र जडेजा कप्तानी के प्रबल दावेदार

चेन्नई सुपर किंग्स के पास कप्तान के लिए दूसरा सबसे बेहतरीन ऑप्शन रवींद्र जडेजा है। जडेजा कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। हरफलमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मैच के दौरान हर भाग में अपना योगदान देते हैं। इन्होंने आईपीएल में 214 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान इनके बल्ले से 2531 रन और 138 विकेट भी अपने नाम किए हैं। बैटिंग और बॉलिंग के साथ ये फील्डिंग में भी अपना अच्छा योगदान देते हैं।