नई दिल्ली: चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांचक मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच न सिर्फ खेल के लिहाज से, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद खास बन गया है। कारण है महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता की स्टेडियम में मौजूदगी। चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के लिए दुआएं मांगी जा रही है. वहां का माहौल पूरा इमोशनल हो गया है. कयास लगाये जा रहे हैं कि मिस्टर कूल आज रिटयरमेंट ले सकते हैं.

धोनी के माता-पिता पहुंचे स्टेडियम

पहली बार ऐसा हुआ है जब महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता – पान सिंह और देविका देवी – मैदान में बैठकर अपने बेटे को लाइव खेलते हुए देख रहे हैं। धोनी 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाज़ी से कई यादगार लम्हे दिए हैं, लेकिन इतने वर्षों में उनके माता-पिता कभी स्टेडियम में नजर नहीं आए थे। चेपॉक स्टेडियम में धोनी के माता-पिता की मौजूदगी ने फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। धोनी के चाहने वालों के लिए यह दृश्य किसी तोहफे से कम नहीं था। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी इस खास मौके पर जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

धोनी के लिए भी यह पल बेहद खास

अपने माता-पिता की मौजूदगी में मैदान पर उतरना एक खिलाड़ी के लिए गौरवपूर्ण क्षण होता है। खासकर तब जब उनकी टीम को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हो। धोनी निश्चित ही आज के मुकाबले में एक शानदार प्रदर्शन कर इस लम्हे को यादगार बनाना चाहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को भी उम्मीद है कि टीम इस खास दिन को जीत से सजाएगी। वहीं, धोनी के मां-पापा भी पहली बार अपने बेटे को मैदान में खेलते देख काफी उत्साहित नजर आए और पूरे ध्यान से मैच का लुत्फ उठाते दिखे। आज का दिन धोनी और उनके फैंस दोनों के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Read Also: पाकिस्तानी क्रिकेटर खुशदिल शाह को पड़ी मां-बहनों की गाली, अफगानी फैंस भिड़ गए थे? एक बार फिर नापाक हुआ शर्मसार