Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • फुट बॉल का मैदान बना खूनी खेल का अखाड़ा, 100 से ज्यादा लोगो ने गवाई जान, जानें वजह

फुट बॉल का मैदान बना खूनी खेल का अखाड़ा, 100 से ज्यादा लोगो ने गवाई जान, जानें वजह

रविवार को गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर आई है। यह घटना गिनी के एन'जेरेकोर शहर में हुई, जहां मैच के दौरान रेफरी के एक फैसले को लेकर प्रशंसकों ने विरोध किया, जिससे हिंसा भड़क उठी

Foot ball Match
inkhbar News
  • Last Updated: December 2, 2024 22:16:55 IST

नई दिल्ली : रविवार को गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर आई है। यह घटना गिनी के एन’जेरेकोर शहर में हुई, जहां मैच के दौरान रेफरी के एक फैसले को लेकर प्रशंसकों ने विरोध किया, जिससे हिंसा भड़क उठी। एक डॉक्टर के अनुसार, दर्जनों लोग मारे गए, जबकि एक अन्य डॉक्टर ने दावा किया कि मृतकों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है। इस घटना के बाद शहर में व्यापक हिंसा फैली और लोग सड़कों पर उतर आए, साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई वीडियो वायरल हो गए हैं।

डॉक्टर ने दी जानकारी

एक स्थानीय मीडिया चैनल से बात करते हुए एक डॉक्टर ने बताया, “अस्पताल में जहां तक नजर जाती है, वहां तक लाशों का ढेर लगा हुआ है। कई लाशें हॉल में पड़ी हैं और हालात इतने खराब हैं कि मुर्दाघर भी भर चुका है।” डॉक्टरों ने कहा कि लगभग 100 लोग मारे गए और मैदान में भी कई शव पड़े हुए थे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि पुलिस स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया गया।

फुट बॉल मैच का हुआ आयोजन

हिंसा का कारण क्या था? गिनी में यह फुटबॉल टूर्नामेंट ममादी डूम्बोया के सम्मान में आयोजित किया जा रहा था, जो गिनी के अंतरिम राष्ट्रपति भी हैं। हिंसा की शुरुआत रेफरी के एक निर्णय के खिलाफ प्रशंसकों के विरोध के बाद हुई। गिनी में ऐसे टूर्नामेंट आमतौर पर चुनावों के आस-पास होते हैं और ममादी डूम्बोया आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। एन’जोरेकोर शहर की जनसंख्या लगभग 2.2 लाख है, जहां यह घटना घटी।

Read Also : “शराब का सेवन सभी करते थे, लेकिन सिर्फ मेरा ही नाम हुआ बदनाम; धोनी की कप्तानी में खुला बड़ा राज”