Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • पुलिस वर्दी में नजर आए पूर्व कप्तान एम एस धोनी, सभी हैरान

पुलिस वर्दी में नजर आए पूर्व कप्तान एम एस धोनी, सभी हैरान

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एम एस धोनी पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही है पुलिस वर्दी में धोनी की तस्वीर बता दें कि 15 अगस्त 2020 को भारतीय दिग्गज एम एस […]

MS Dhoni
inkhbar News
  • Last Updated: February 3, 2023 11:51:51 IST

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एम एस धोनी पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही है पुलिस वर्दी में धोनी की तस्वीर

बता दें कि 15 अगस्त 2020 को भारतीय दिग्गज एम एस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अंतर्राष्ट्रीय रिटायरमेंट के बाद व सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेलते नजर आए थे। आईपीएल के 2023 संस्करण का भी वो हिस्सा हैं और इसकी तैयारी उन्होंने शुरु कर दी है। अब इसके बीच ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। धोनी इस तस्वीर में पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन के कारण पुलिस वर्दी में आए नजर

गौरतलब है कि एम एस धोनी भारतीय सेना से जुड़े हुए हैं। वो सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। जिसके कारण वो कई बार आर्मी के वर्दी में नजर आ चुके हैं। लेकिन इस बार वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। दरअसल इसका कारण एक विज्ञापन है, जिसके कारण उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी है। अब उनकी ये तस्वरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं उनके फैंस भी इस तस्वीर में धोनी की तारीफ कर रहे हैं।

सीएसके को जिता चुके हैं चार आईपीएल ट्रॉफी

एम एस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने इस टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और उस समय इसकी जिम्मेदारी स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के कंधों पर आ गई थी। लेकिन टीम के खराब परफॉर्मेंश के बाद धोनी को वापस ये जिम्मेदारी सौंपी गई।

IND vs AUS: न्यूजीलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा शेड्यूल

IND vs AUS: गिल नहीं ये खिलाड़ी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान रोहित का बनेगा ओपनिंग पार्टनर