Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Vinod Kambli: मुश्किलों में घिरा ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज

Vinod Kambli: मुश्किलों में घिरा ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर कांबली की पत्नी एंड्रिया द्वारा मारपीट का आरोप लगाने के बाद दर्ज की गई है। IPC की 324 और 504 धारा लगी पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन […]

Vinod Kambli
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2023 09:31:24 IST

नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर कांबली की पत्नी एंड्रिया द्वारा मारपीट का आरोप लगाने के बाद दर्ज की गई है।

IPC की 324 और 504 धारा लगी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। कांबली पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल कांबली के ऊपर आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुकिंग पैन की हैंडल से किया वार

एंड्रिया ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उनके पति नशे की हालत में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एंड्रिया से गाली-गलौज करने लगे। फिर इसके बाद कुकिंग पैन के हैंडल से उन्होंने वार किया, जिसके कारण पत्नी एंड्रिया के सिर पर गंभीर चोट आई है।

भाभा अस्पताल में चल रहा इलाज

बांद्रा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फिलहाल एंड्रिया मुंबई के भाभा अस्पताल में अपना इलाज करा रही हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।