Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने असम बाढ़ पीड़ित लोगों को लेकर किया ट्वीट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने असम बाढ़ पीड़ित लोगों को लेकर किया ट्वीट

युवराज सिंह: नई दिल्ली। असम में आये बाढ़ त्रासदी के कारण 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दिए हैं। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित लोगों के लिये ट्वीट करके उनके लिए प्रार्थना कि है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं युवराज सिंह टीम इंडिया […]

yuvraj singh
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2022 17:43:19 IST

युवराज सिंह:

नई दिल्ली। असम में आये बाढ़ त्रासदी के कारण 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दिए हैं। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित लोगों के लिये ट्वीट करके उनके लिए प्रार्थना कि है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं युवराज सिंह

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह आजकल अपने फैमीली के साथ समय बिता रहे हैं। वह संन्यास के बाद से ही खेल से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि युवराज ट्वीटर का काफी इस्तेमाल करते हैं। और देश में चल रहे मुद्दो पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। युवराज ने हाल ही में ट्वीटर के जरिये अपने बेटे कि पहली फोटो लोगों के साथ शेयर कि थी।

ट्वीट कर लोगों के लिए मांगी दुआ

गौरतलब है कि असम के लगभग 32 जिलें बाढ़ से प्रभावित हैं, और बाढ़ कि वजह से अब तक वहां 100 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। यूवी ने हाल ही में प्रभावित लोगों को लेकर ट्वीट किया है और उनके लिये दुआ मांगी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि- “असम में आयी बाढ़ वाकई में बहुत विनाशकारी है। मै बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगो के लिये प्रार्थना करता हूं। मुझे आशा है कि अधिकारी जल्द ही वहां के हालात पर काबू पा लेगें और वंहा के लोगो तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया सर्वेक्षण

बता दें कि असम के लगभग 32 जिलें बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हैं। इस त्रासदी कि वजह से 54.5 लाख लोगों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है, और 100 से ज्यादा लोगों कि जान जा चुकी है। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया है।